BREAKING NEWS
BIG NEWS : जिला कलेक्टर का निर्देश और खाद्य सुरक्षा.. <<     NEWS : 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बीच राह में करवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : संस्था बीआर एजुकेशन सोशल फाउंडेशन ने.. <<     KHABAR : कलश शोभायात्रा के साथ कथा प्रारंभ, बैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का गांव अरनिया और 19 साल का अनिल,.. <<     KHABAR : रेलवे स्टेशन पर शीतल जल सेवा प्याऊ में.. <<     KHABAR : फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की बैठक.. <<     BOLLIWOOD DHAMAAL: बचपन में खिलौन तक नहीं थे, आज 550 करोड़ की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय नीमच में वृद्धजन के लिए.. <<     KHABAR : नर्मदापुरम में सतरस्ते के पास अतिक्रमण.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिविल अस्पताल ब्योहारी में इलाज के आभाव.. <<     BIG NEWS : मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन छतरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टोरेट सभागार में आज दोपहर में.. <<     REPORT : अनुपयोगी व खुले नलकूपों-बोरवेलों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2023, 8:21 pm
REPORT : स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित अन्नपूर्णा देवी के दरबार में आयोजित हुई काण्डीय विप्र परिषद की बैठक, सर्वसम्मति से कार्यकारिणी को भंग कर पं. राधेश्याम उपाध्याय को दी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कर्म काण्डीय विप्र परिषद की साधारण सभा सोमवार को स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा देवी के दरबार में आयोजित की गई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही होली मिलन समारोह भी यहां आयोजित किया गया। इस दौरान कर्म काण्डीय विप्र परिषद के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कर्म काण्डीय विप्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित माल चंद शर्मा ने जानकारी देते हुवे बताया कि आज सोमवार को कर्म काण्डीय विप्र परिषद की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर परिषद के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पं. राधेश्याम उपाध्याय को परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब वे आगामी दिनों में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही यहां होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें परिषद के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली लगाकर सर्वे भवन्तु सुखिनः की शुभकामनाएं भी दी। बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर भी विचार विमर्श किए गए।
नवनियुक्त अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सनातन धर्म के धर्माचार्यों से वर्तमान में सभी त्यौहार एवं पर्व सर्वसम्मत तिथि अनुसार एक ही दिन मनाए जाने के लिए निवेदन किया जाएगा, ताकि समाज के सभी लोग हर्षाेल्लासपूर्वक एक ही दिन पर्व एवं त्यौहार मना सकें एवं सामाजिक समरसता की भावना को बल मिल सके। साथ ही परिषद ने ब्राम्हणों के गौरवषाली इतिहास का अध्ययन कर ’’ब्राम्हण द ग्रेट’’ पुस्तक प्रकाशित करने वाले मप्र के आईएएस अधिकारी नियाज खान को सत्य का अन्वेषण करने और साहसिक प्रकाशन के लिए साधुवाद दिया।
बैठक के दौरान पं. मालचंद शर्मा नवनियुक्त अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय, पं. जगदीश शर्मा, पं. रामेश्वर शर्मा, पं. महेश शर्मा, पं. घनश्याम व्यास, पं. दिनेश शर्मा, पं.लक्ष्मण शर्मा, पं. जय प्रकाश शर्मा, पं. राहुल शर्मा, पं. सुनील शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE