BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 2:10 pm
KHABAR : जावद में शीतला माता मंदिर पर महिलाओ ने नंगे पैर चलकर विधिविधान से की पूजा, मंगल गीत गाकर लगाया भोग, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। फाग माह में आने वाला त्यौहार होलिका दहन के 7 दिन प्रश्चात नगर का एक मात्र अतिप्राचिन मंदिर खोर दरवाजा कंठाल चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर पर शीतला सप्तमी का पर्व पर 5 पीढियो से मातारानी की सेवा करने वाले भोपा राधेश्याम माली, पूत्र सतीष माली, अक्षय माली की उपस्थिति में नगर में रहने वाली गृहणी महिलाओं ने प्रातः 4 बजे से नंगे पैर आकर मंगल गीत गाती हुई माताजी की विधिविधान से पूजा अर्चना करके ठंडे भोजन का भोग लगाया। 

सोनिया पांडे, सारिका सोमानी, रेखा झंवर सहित आदि महिलाओ ने बताया कि एक दिन पहले दही का ओलिया, पुडी, सब्जी, मीठे भुजिया, पापड आदी व्यंजन बनाए, शीतला माता की पूजन के बाद घर-घर ठंडा भोजन खाने की पुरानी मान्यताएं व पौराणिक कथा है। आज के दिन घर पर चुल्हा नही जलाया जाता है, परिवारजन बासी भोजन ग्रहण करते है। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने मंदिर पर जाकर माताजी के दर्शन करके क्षेत्र में सुख, समृद्धि, सुखहाल होने की कामना की। 

मंदिर परिसर पर सोनिया पांडे, किरण सोमानी, रेखा झंवर, रमा सोमानी, सारिका सोमानी, शकुतंला सोमानी, शीतल काबरा, सुनीता पांडे, पिंकी कुमावत, जतन झंवर, मनीषा झंवर, सुनीता पांडे, रीना सेन, शांतिबाई मेघवाल सहित महिलाओ ने पूजा अर्चना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE