BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 4:04 pm
KHABAR : वस्त्र और रेडीमेड व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह सम्पन्न, गीतों और भजनो पर दी शानदार प्रस्तुतियां, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। नगर के वस्त्र एवं रेडीमेड व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह रंग पंचमी रविवार को रखा गया था। जिसमे सभी व्यापारियों द्वारा फूलों एवं गुलाल से होली खेली गई साथ ही होली के गीतों व भजनों पर शानदार मनमोहक नृत्य किये गए।

ततपश्चात प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया था जिसमे प्रथम पुरस्कार गौरव मंत्री, द्वितीय पुरस्कार प्रकाश छत्राणी ने जीता साथ ही सही समय पर पहुंचने वाले सभी व्यापारी का भी ड्रा निकाला गया। जिसमें दो व्यापारी राजेश अरोरा व कविश क्लॉथ को पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम में संरक्षक प्रधुम्न मारु, पुष्कर झंवर के साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष देशराज दुआ वर्तमान अध्यक्ष पंकज पोरवाल ने रंगों के त्यौहार के शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में व्यापारी संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र चोखड़ा, सचिव राजेश विजयवर्गीय, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश झंवर, सचिव हेमेंद्र हिंगड़, सराफा के अध्यक्ष महेंद्र सोनी, सचिव सुनील सोनी उपस्थित थे कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वरूचि भोज का आनन्द लिया।

वस्त्र एवं रेडीमेड व्यापारी संघ के सदस्यों ने रंगों के त्यौहार रंग पंचमी के दिन को यादगार व अविस्मरणीय बनाने के लिए संगठन की सराहना की व आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के रोमांचकारी कार्यक्रम होते रहे। सफलतम कार्यक्रम के लिए संस्था के सचिव दिनेश तोषनीवाल ने सभी सदस्यों को एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE