BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 6:27 pm
NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का हुआ समापन, राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष जाड़ावत ने कहा- महिला अपनी शक्ति पहचाने, वे किसी से कम नहीं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आज समापन हुआ। इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने महिला दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित किया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जो महिला शक्ति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए संचालित की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। जाड़ावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड, देवनारायण स्कूटी योजना सहित कई योजनाएं महिलाओं के लिए लागू की है।
 
समारोह में सखी परियोजना समूह द्वारा बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया एवं बालिकाओं द्वारा आकर्षक नृत्यों की प्रस्तुती दी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए सभापति संदीप शर्मा एवं मुख्य जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरोहित ने भी महिला शक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ खंड अधिकारी रामचन्द्र खटीक, सहायक निदेशक महिला एवं अधिकारिता विभाग राकेश तंवर सहित जनप्रतिनिधिगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं महिला एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE