BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2023, 7:35 pm
KHABAR : तू फेज का दरिया हैं ओ साबिर कलियर वाले, दो रोजा जश्ने मुबारक उर्स कव्वाली के साथ संपन्न, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। हजरत मियांलाल खांजी सरकार रहमतुल्ला अलेह के दो रोजा जश्ने मुबारक उर्स कार्यक्रम में सोमवार रात में महफ़िल के शमा कव्वाली के शानदार प्रोग्राम और कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ।

नगर में नोजवान उर्स कमेटी द्वारा आयोजित दो रोजा जश्ने मुबारक उर्स कार्यक्रम का सोमवार रात में मशहूर कव्वाल पार्टी सरफराज चिश्ती उत्तरप्रदेश के मशहूर कलाम तू फेज का दरिया हैं ओ साबिर कलियर वाले व सलीम अल्ताफ एन्ड कव्वाल पार्टी जावरा मध्यप्रदेश के, यहां तो हरम भी जुका जा रहा है। ये काबे का काबा तो नही हैं, सहित अन्य कौमी एकता और सूफियाना कलाम के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार सुबह तक चला कव्वाली का दौर अल सुबह आस्ताने पर कुल की फातिहा के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में उर्स कमेटी द्वारा बाहर से आने वाले जायरीनों के लिये लंगर का आयोजन भी किया गया।

कव्वाली प्रोग्राम में कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, नप अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, सीएमओ प्रमोद जैन, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, रतनगढ़ कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू भाई चारण, एडवोकेट संजय नागोरी, नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, सदर रईस खान, पार्षद निसार पठान, राजेश भण्डारी, डॉ सरफराज, डॉ सलीम अब्बासी, ज्ञानमल भण्डारी, धीरज मोटानाक, संजय सुथार, संजय कोठारी, महेश सुथार, पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई रघुनाथ सिंह, प्रआ सुरेश कटारिया, कन्हैयालाल राठौर, महिला प्रआ संतोष नरेड़ा सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिला, पुरुष और बच्चो ने सुबह 5 बजे तक कव्वाली के शानदार आयोजन का आंनद लिया। आस्ताना ऐ औलिया पर कुल की रस्म अदायगी के बाद सलातो सलाम पेश की गई और तबर्रूक तकसीम किया गया। 

नौजवान उर्स कमेटी सदर अजहर नवाब, मोहसिन नीलगर, शाहिद पठान, चिकू नीलगर, सद्दाम पठान, असफाक मेव, समीर मंसूरी, शाहिद अब्बासी, शाहीन मंसूरी, शकील पठान, अफजल पठान, नईम मेव, मुराद मेव, भय्यू मेव आदि ने क्षेत्र सभी गणमान्य नागरिकगण और प्रशासनिक अधिकारियों का उर्स कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रफीक भाई मंसूरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE