BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 11:43 am
KHABAR : रासेयो स्वयं सेवकों ने दशा माता चबूतरे को किया समतल, श्रमदान के तहत शौचालय निर्माण का भी उठाया बीड़ा, पढ़े बाल मुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच का सात दिवसीय एनएसएस शिविर अनवरत चल रहा है। शिविर में स्वयं सेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उसी श्रृंखला में आज बुधवार को प्रातः 9 बजे नई आबादी स्थिति दशा माता चबूतरे को जो मिट्टी के ढेर में तब्दील था उसका समतलीकरण किया गया। यहां दशा माता के दिन महिलाएं व्रत रखकर पीपल पूजन कर सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयं सेवकों से इस चबूतरे को समतल कर यहां साफ-सफाई करवाईं गई। इसके साथ ही नीमच रोड़ पर नई आबादी में शौचालय जो क्षतिग्रस्त हो गया था उसका भी पुननिर्माण करने का संकल्प लेकर आज उसका भी निर्माण कार्य शुरू किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कार्य की पूरे गांव में प्रशंसा की जा रही है। इस शिविर के माध्यम से स्वयं सेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी सह अधिकारी जेसी आर्य एवं स्टाफ गण द्वारा गांव में पेयजल योजना की टंकी परिसर की बाउंड्री में भी साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर उसका भी कायाकल्प किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE