BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 3:41 pm
NEWS : महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 के कार्यक्रम 16 मार्च से, महिला सम्मेलन से होगी कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 के अंतर्गत श्री महावीर जैन महिला मण्डल चित्तौड़गढ़ द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 कार्यक्रमों का प्रारंभ महिला सम्मेलन से किया जा रहा है। 
मंडल प्रचार प्रसार सचिव सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 2023 धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़  के तत्वाधान में श्री महावीर जैन महिला मंडल द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन 16 मार्च को खातर महल में दोपहर 12.30 बजे से रहेगा। 
डॉ. शशि शर्मा के मुख्य आतिथ्य और मंडल अध्यक्ष ज्योति चंडालिया की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस महिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला मंडल की पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्याओं, जिनमें महासचिव कल्पना मेहता, महिला सम्मेलन संयोजिका प्रियंका गदिया और अंगुरबाला भड़कत्या, महिला मंडल की जयमाला ढड्ढा, लीना कुदाल, सरोज नाहर, प्रीति ढीलीवाल, मनोरमा अजमेरा, स्नेहा ढीलीवाल, दिलखुश खेरोदिया, उमा सुराणा, रचना शिशोदिया सहित सभी ने बैठक में चर्चा कर महिला सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
श्री महावीर जैन मंडल अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया और महासचिव रणजीत सिंह नाहर ने  महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में महिला सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया। महिला सम्मेलन में वन मिनिट प्रतियोगिता, आशु भाषण प्रतियोगिता, जैन दर्शन पर आधारित प्रश्न मंच और जैन हाऊजी कार्यक्रम होंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE