BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2023, 5:48 pm
BIG NEWS : रासेयो के रक्तदान शिविर पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर किया विद्यार्थियों का सम्मान, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। महात्मा गांधी महाविद्यालय जावद की रासेयो इकाई का 7 दिवसीय शिविर गोद ग्राम सुवाखेडा में स्वास्थ्य जन-स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य थीम को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। 

रासेयो के मनीषा जोशी, मेघा राडोदिया, तनुजा ग्वाला, सतीश नायक, नीलम धाकड ने बताया कि बुधवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुवाखेडा में रेडक्रॉस सोसायटी नीमच के सहयोग से रक्तदान शिविर रखा गया। जिसमे महात्मा गांधी  महाविद्यालय जावद के छात्र, छात्राए, ग्रामवासियो के सहयोग से 28 यूनिट रक्तदान महादान हुआ। योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी भी रक्तदान शिविर में पहुंचकर रासेयो के छात्र छात्राओ का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके हौसला अफजाई की। 

नारायण सोमानी ने कहा कि सभी को रक्तदान शिविर कहीं भी लगे एक कदम आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। रक्त देने से किसी का भी जीवन बचाया जा सकता है, साथ ही यह सबसे बडा पुण्य का काम है। रक्त देने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नही आती है, पहले की तरह शरीर स्वस्थ्य रहता है। 

इस मौके पर रासेयो अधिकारी रविंद्र राठौर, शिविर प्रभारी डॉ आरके पैन्सिया, शिविर सहायक डॉ धर्मेंद्र कुमार, लोकेश कुमारी प्रजापत, शिविरार्थी सतीश नायक,  सुनील धाकड, आशीष गोस्वामी, पायल माली, मनिषा जोशी, आरती पंवार, हर्षिता शर्मा, मोनिका भाटी, गायत्री धनगर, मेघा राडो़दिया, तनुजा ग्वाला, जीवन नायक, गोविंद धाकड, अभिषेक अहिरवाल, नीलम धाकड, अमन माली, आनंद सुरावत, सहित छात्र छात्राओ ने रक्तदान किया। आभार मेघा राडोदिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE