सरवानिया महाराज। हमारी संस्कृति में अतिथि का बड़ा महत्व है और जब कभी भी बड़े या छोटे आयोजन होते है तो हम अपनी पंरपरा को आगे बढ़ाने में पिछे नहीं हटते और ख़ास कर जब मेहमान नवाजी मैवाड़ और मालवा से जुड़ी हो तो बात अलग ही होती हैं। ऐसा ही एक मौका जब आज यंहा आया तो राणावत परिवार ने मेहमानों का मेजबान बनकर स्वागत अतिथि सत्कार किया। दरअसल समाज की कुलदेवी के आंगन में एक शाम बाणमाताजी के नाम भजन संध्या का आयोजन मैवाड़ के शौर्य पराक्रम वीरता अदम्य साहस के धनी राणा प्रताप की धरा तथा त्याग और बलिदान की प्रतिक पन्ना धाय के नगर चित्तौड़गढ़ पर होने जा रहा है। जिसमें भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू चित्तौड़गढ़ री राय सदा सेवक सहाय श्री बाण माताजी सेवा संस्थान के पदाधिकारी सरवानिया महाराज पहुंचे और आयोजन में आने का निमंत्रण दिया।
मैवाड़ के दुर्ग चित्तौड़ और महाराज के नगर सरवानिया का अपनी बसाहट और राजपुताना कनेक्शन सालों से रहा है। संस्थान द्वारा 25 मार्च 2023 शनिवार को शाम 6.30 बजे फतेह प्रकाश महल प्रांगण चित्तौडगढ़ दुर्ग पर भजन संध्या रखी गयी है। जिसमें मुख्य अतिथि महाराज कुमार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ व पावन सानिध्य श्री श्री 1008 परम पूज्य श्री अवघेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (सूरज कुण्ड) होंगे। भजनों की गायक छोटू सिंह रावणा एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
महेंद्र सिंह समूजा संस्थापक बाण माता सेवा संस्थान, रतन जनवा अध्यक्ष बाण माता सेवा संस्थान, भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़ द्वारा आज ठिकाना सरवानिया महाराज में पधार कर निमंत्रण महाराज साहब ठाकुर साहब श्रवणसिंह राणावत व समस्त राणावत परिवार को दिया गया।
निमंत्रण के दौरान लक्ष्मण सिंह राणावत, अजय प्रताप सिंह राणावत, विजेंद्र प्रताप सिंह राणावत, करण प्रताप सिंह राणावत, विजय पाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, ब्रजराज सिंह, हर्षदीप सिंह, विजय राज पंवार, दीपेन्द्र सिंह राणावत सहित परिवार उपस्थित रहा।