मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार की लाडली बहना योजना के मध्यप्रदेश में शुरू होने पर आधार कार्ड केंद्रों पर लम्बी कतार देखने को मिल रही है। घंटो लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।
लाइन में लगी शाहीन बी ने बताया कि हम दो-तीन से परेशान हो रहे हैं। कर्मचारी कल सुबह की बोल रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े होने के बावजूद नम्बर नही आया। घर पर छोटे छोटे बच्चे हैं, उनको स्कूल भेजना और लाना बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन को आधार सेन्टर की अधिक व्यवस्था करनी चाहिए।