नीमच। मप्र जन अभियान परिषद नीमच के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना का प्रचार प्रसार कर ग्रामीण महिलाओं एवं आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
इसी श्रंखला में सेक्टर 4 के आवंटित ग्राम चीताखेड़ा में सेक्टर प्रभारी नवनीत परमार द्वारा लाडली बहना योजना की जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी। ग्रामीण महिलाएं व पुरुष सभी खेती कार्य में व्यस्त हैं। नवांकुर प्रभारी नवनीत परमार द्वारा खेतों में भ्रमण कर लाडली बहना योजना का प्रचार प्रसार कर ग्रामीण महिलाओ एवं आमजन को जागरूक कर रहे हैं। लाडली बहना योजना की पात्रता एवं लाभ लेने के तरीके की पूर्ण जानकारी प्रदान की। जैसे लाडली बहना योजना के लाभ लेने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए, परिवार में कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए, 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होना चाहिए, आवेदक का समग्र आधार से लिंक होना चाहिए, महिला का स्वयं का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। इस योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन कैसे भरना है, किन दस्तावेज कि आवश्यकता है, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी भी व्यक्ति या संस्था को कोई भी पैसा देने की जरूरत नहीं है, ईकेवाईसी कैसे होगी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।