BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 11:40 am
NEWS : समस्त गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज हर्षोल्लास के साथ मनाएगा आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती, 18 मार्च से होगी 5 दिवसीय महोत्सव की शुरूआत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समस्त गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती महोत्सव 18 मार्च से प्रारंभ होगा। इस दौरान विशाल वाहन रैली कवि सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा, वही समाज की ओर से महर्षि गौतम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के साथ भगवान महर्षि गौतम की प्रतिमा संसदीय क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र में स्थापित करने की भी मांग की है। 
शहर की होटल में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कमेटी के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने बताया की पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला में पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 18 मार्च को गंभीरी नदी पर दीपदान एवं एकादशी महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया है। 19 मार्च को होली मिलन व रंगोत्स्व, 20 मार्च को विशाल वाहन रैली चमत्कारी सांवरिया जी मंदिर से प्रारंभ होगी जो कि गौतम आश्रम पर जाकर संपन्न होगी। 21 मार्च को एक शाम महर्षि गौतम के नाम विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाफ्टर चौंपियन सुरेश अलबेला, सुनील व्यास सहित कई अन्य कवि भी भाग लेंगे। अंतिम दिन 22 मार्च को मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रातः 8 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और दोपहर गौतम आश्रम में हवन होगा अंत में शाम को भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर शिरीष त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी, शशि रंजन तिवारी, ओम शर्मा दुर्ग, गौरव भट्ट, नरेश दत्त व्यास, योगेश शर्मा आर ओ, अरविन्द व्यास, राकेश गिल सहित समाज के पदाधिकारी के मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE