उज्जैन। बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया, विधायक राजेन्द्र शुक्ल, संजय पाठक और रमेश मेंदोला ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव के निवास स्थल पर पहुंचकर मंत्री डॉ यादव की माताजी स्व लीलाबाई पूनमचंद यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इनके द्वारा स्व लीलाबाई यादव के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही मंत्री डॉ यादव के पिताजी पूनमचंद यादव से भेंट की और उनका हालचाल जाना।