पिपलिया मंडी। सरस्वती शिशु मंदिर कनघट्टी कक्षा 8वीं के विद्यार्थीयों के विदाई समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलरामसिंह सौलंकी, अखिलेश कोशिक एडवोकेट, विशेष अतिथि बबलुसिंह पूर्व अध्यापक खंखराई, हरीश कुमावत सक्सेस पॉइंट कोंचिग संचालक पधारें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल भट्ट ने की। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती माता का पुजन किया गया। तत्पश्चात अतिथि व स्कूल स्टाफ द्वारा आज के विषय पर अपने विचार व्यक्त कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम समापन पर कक्षा 8वीं के विद्यार्थीयो द्वारा स्कूल परिवार को घड़ी भेंट की गई।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्रसिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक आचार्या रिया पाटीदार, कृष्णा कुँवर, दिनेश कुमावत व सभी बच्चे उपस्थित थे।