BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 4:18 pm
KHABAR : सैनी समाज करेगा गायत्री सैनी की पुण्य स्मृति पर द्वितीय शिक्षा संस्कार सेमिनार का आयोजन, समाज की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सैनी समाज गायत्री सैनी की पुण्य स्मृति में द्वितीय शिक्षा संस्कार सेमिनार का आयोजन करेगा। 19 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे स्थानीय टाउन हाल में सेमिनार की शुरूआत होगी। समाज के संयोजक मोहनलाल सैनी व सह संयोजक कालूराम सैनी ने बताया समारोह दो सत्रों में आयोजित होगा। पहले सत्र में दोपहर 2 बजे से द्वितीय शिक्षा संस्कार सेमिनार होगा। इंदौर के समाज अध्यक्ष पुरूषोत्तम सैनी की अध्यक्षता में होने वाले इस सेमिनार में इंदौर के स्टेशन मास्टर राजू सैनी, प्रो. अजीत लूला, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. एमअसद खान, डॉ. जितेंद्र सैनी व एडीएम नेहा मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस प्रकार द्वितीय सत्र में शाम 4 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस समारोह की अध्यक्षता नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जावद नगर पंचायत अध्यक्ष सोहनलाल माली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र भटनागर, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष चौपड़ा, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर उमराव सिंह गुर्जर, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली, पंजाब नेशनल बैंक की मैनेजर ललिता माली, श्री सांवलिया जी मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम माली, मामली सैनी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहन पटेल सहित अन्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सीनियर एडवोकेट गोविंद सैनी द्वारा किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE