BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 5:39 pm
NEWS : 69-ए मेें फाईलों के निस्तारण के लिए बजरंग कॉलोनी वासियों ने दिया धरना, 5 दिन मे फाईलों का निस्तारण नहीं होने पर देंगे अनिश्चितकालीन धरना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 10 माह पूर्व मई 2022 में बजरंग कॉलोनी की 69-ए के अन्तर्गत पट्टे हेतु फाईले लगायी गयी थी। जिनका निस्तारण आज दिन तक नही हुआ। फाईलों के निस्तारण के लिए नेता प्रतिपक्ष सुरेश झंवर के नेतृत्व में बजरंग कॉलोनीवासियो ने नगर परिषद के बाहर धरना दिया। 5 दिन मे फाईलो के निस्तारण नही होने पर कॉलोनीवासियो द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। 

पार्षद छोटूसिंह शेखावत ने बताया कि बजरंग कॉलोनी अकृषि आबादी भूमि होकर 1988 में आबादी मे दर्ज हो चुकी थी ,लेकिन सभापति द्वारा राजकीय भूमि बता कर पट्टे नही दिये जा रहे हैं। जबकि 2005 में आबादी चित्तौडगढ मे विभिन्न स्थानों पर 69ए में 501 रू. में पट्टे दे दिये गये है। बजरंग कॉलोनी वार्ड 13 व 14 मे स्थित है। जो कि भाजपा वार्ड है इस वजह से भेदभाव पूर्वक 10 माह से फाईलें रोक रखी हैं। पार्षद छोटूसिंह शेखावत ने बताया कि पूर्व में प्रशासन शहरों के संग 2012 मे राजकीय भूमि नियमन के अन्तर्गत चन्देरिया , रामदेव जी का चंदेरिया, कीरखेडा, भोईखेडा, पुराना शहर, तेजाजी चौक, पंचवटी सैती, चामटीखेडा, मीठाराम जी का खेडा, करणीमाता का खेडा, कुम्भानगर मस्जिद के आस पास , बजरंग कॉलोनी आदि में पट्टे दिये गये थे। अभी प्रशासन शहरो के संग 2021 में उपरोक्त सभी स्थानों पर बजरंग कॉलोनी को छोड कर 69ए मे 501 रू0 मे पट्टे दिये गये है। जब सम्पूर्ण नगर में 69ए में 501 रू. मे पट्टे दिये जा रहे है तो बजरंग कॉलोनी मे क्यों नहीं ? कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन राज्यपाल , स्वायत्त शासन मंत्री, जिला कलेक्टर को कापी प्रेषित करते हुए आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव नगर परिषद चित्तौडगढ को ज्ञापन सौंप कर 5 दिन में पत्रावलियों के निस्तारण करने की मांग की। 

ज्ञापन देने वालो मे पार्षद छोटूसिंह शेखावत, शिव शर्मा, मुन्ना गुर्जर, पुरणसिंह राणा, सावन्तसिंह, बालकिशन भोई, दिनेश गवारिया, निरज सुखवाल, संजय सुहालका , पूर्व पार्षद चेतन खत्री, हरिश गुरनानी, राजकुमार कुमावत, कमलाशंकर, शंकर कीर, देवेन्द्रपाल सिंह, पप्सा टांक, लोकेश त्रिपाठी, कन्हैयालाल प्रजापत, अविनाश शर्मा, राधेश्याम, राजवीर,  दीपक कीर, चंचल राव, चन्द्रकला शर्मा, शकुन्तला काबरा, सुनिता कंवर, चन्दा जोशी, पूजा खंगारोत, राजकंुवर, भारती, सहित बजरंग कॉलोनी के सभी आवेदक आदि मौजुद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE