BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2023, 8:25 pm
KHABAR : विधाथियों को महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी और रसराज आयुर्वेदिक फार्मेसी कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण कराया, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को उदयपुर की महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी तथा रसराज आयुर्वेदिक फार्मेसी कंपनी का शैक्षणिक भ्रमण कराया। यह शैक्षणिक भ्रमण कार्य संस्था की निर्देशिका डॉ माधुरी चौरसिया एवं ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर सभी बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी एमएससी केमिस्ट्री, बीएससी सीड टेक्नोलॉजी के सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए डॉ ऑर्गेनिक ने विद्यार्थियों को जैविक कृषि इकाई के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। 

डॉ ऑर्गेनिक जिनकी भारत में सबसे बड़ी जैविक कृषि इकाई है, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की विधि और जैविक खेती के क्षेत्र में कैसे अपना कैरियर बना सकते हैं, इसी श्रंखला में आयुर्वेदिक फार्मेसी के प्रभारी अधिकारी हनवंतसिंह ने आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने से लेकर पैकेजिंग तक की विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में जॉब की संभावनाओं से अवगत कराया और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कहा कि आपका कोर्स जब पूर्ण हो जाए तब आप हमारी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई जरूर करें। 

रसराज कंपनी के निर्देशक डीके जैन ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक फार्मेसी की सभी इकाइयों से अवगत कराया। इस शैक्षणिक भ्रमण में डॉ चंचल पांचाल, प्रो कपिल पाटीदार, प्रो चिंकी जैन, प्रो पवन पाटीदार, प्रो प्राची शर्मा तथा 60 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त जानकारी ज्ञानोदय ग्रुप के इंफॉर्मेशन ऑफिसर प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE