BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 11:08 am
BIG NEWS : राजस्थान का चित्तौड़ हाईवे और पुलिस की नाकाबंदी, तभी पीठ पर थैला लटकाकर वहां पहुंचा हरियाणा का दल्मित, जब खाकी को देख उठाया ये कदम तो अधिकारियों ने कर दी घेराबंदी, तलाशी ली तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार रात 1.700 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त  कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पैदल जाते हुए हरियाणा निवासी व्यक्ति गश्त करती पुलिस को देखकर भागने की शंका पर पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले हाजा में अफीम की नई फसल से दूध निकालने का कार्य चल रहा है, इसके साथ ही जिले में अफीम का अवैध व्यापार करने वाले तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं । जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ से हरेंद्र सिंह सौदा मय जाप्ता द्वारा सदर थानांतर्गत हाईवे पर गस्त की जाकर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही थी। गस्त के दौरान पुलिस टीम को नरपत की खेड़ी पुलिया के पास भीलवाड़ा की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पीठ पर एक थैला लटका हुआ था। पुलिस टीम को आते हुई देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने घेरा देकर के पकड़ा। पुलिस टीम ने व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तथा घबरा गया। व्यक्ति के पास थैले में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण  पुलिस टीम ने नियमानुसार थैले की तलाशी ली तो  थैले में रखी हुई एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भरी हुई अफीम मिली। जिसपर पुलिस ने नियमानुसार अफीम का वजन किया तो कुल वजन 1.700 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने अवैध अफीम को जब्त कर  हरियाणा निवासी दल्मित सिंह पुत्र बलवीर सिंह सिक्ख  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम ने सहयोग किया-
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., हरेंद्र सिंह सोदा पु. नि. थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, , दुर्गाराम, बलवंत सिंह , भजनलाल व चालक कानिस्टेबल मुकेश ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE