BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 11:41 am
NEWS : वंडर सीमेंट ने किया राजकीय विद्यालय मांगरोल एवं मुरलिया में निर्माण कार्य के लिए 58.61 लाख रूपये का सहयोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के द्वारा सी.एस.आर. कार्यक्रम में संचालित ‘‘वंडर उडान’’ के तहत आज उदयलाल आंजना कैबिनेट मंत्री सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार की अनुशंसा अनुसार कम्पनी के यूनिट हेड  नितिन जैन ने सरपंच ग्राम पंचायत, मांगरोल गोपाललाल जाट, प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. मांगरोल  दिलीप कुमार हींगड़, प्रधानाध्यापिका रा.उ.प्रा.वि. मुरलिया किरण शर्मा, व्याख्याता मुकेश तोलम्बिया, प्रियंका राठौड़, भगवतीलाल मेघवाल को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुरलिया के निर्माण कार्यों में वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 58.61 लाख रुपये का चौक हस्तान्तरित किया,’ जिससे राजकीय विद्यालय मांगरोल में हॉल एवं 2 कक्षा-कक्ष सहित आवश्यक निर्माण कार्य एवं  राजकीय विद्याालय मुरलिया में 2 कक्षा-कक्ष, बालिका शौचालय यूनिट, बॉस्केटबॉल कोर्ट, चारदिवारी उंचीकरण, हेण्डवॉश युनिट के निर्माण सहित विद्यालय परिसर में आवश्यक मरम्मत के कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे।
इस अवसर पर जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र के एवं निम्बाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों को सर्व सुविधा युक्त बनाने हेतु शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है, जिसमें कक्षा-कक्ष, चारदिवारी, शौचालय इकाइयों का निर्माण, विद्यालयों का नवीनीकरण/सुदृढीकरण, भवन मरम्मत कार्य, पाथ-वे निर्माण, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विधुतीकरण, खेल मैदानों का विकास, हर्बल गार्डन, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। 
ग्राम पंचायत मांगरोल के राजकीय विद्यालयों को मिले अमूल्य सहयोग के लिये सरपंच गोेपाललाल जाट एवं प्रधानाचार्य दिलीप कुमार हींगड़ ने विद्यालय की एस.डी.एम.सी सहित मांगरोल तथा मुरलिया के समस्त ग्राम वासियों की और से कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE