BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 11:46 am
KHABAR : महिलाओं ने दशा दशमी पर पीपल की पूजन करते हुए रखा दशा माता का व्रत, बोली- आस्था और विश्वास का प्रतिक है ये पर्व, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। देवरी खवासा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशा दशमी पर गांव को महिलाओं ने  सत्संग भवन अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर पीपल के पेड़ की पूजा अपने घर परिवार की दशा अच्छी रहे ओर दशामाता की कृपा सदैव बनी रहे इस भावना और विश्वास के साथ सुबह जल्दी ही सज संवर कर दशामाता का डोरा गले मे पहनते हुए पीपल माता की हल्दी कुमकुम से पूजन करने के साथ ही दशामाता का वृत रखा। जानकार बुजुर्ग महिलाओ ने आज के पर्व के बारे मे बताया की आज के दिन पीपल माता की पूजन कर महिलाए घर परिवार देश प्रदेश की दशा अच्छी रहे इसके लिए दशा माता का वृत रखते हुए दशा माता की कहानी भी बुजुर्ग महिलाओ से सुनती है। महिलाओ ने बताया की सदियो से ये परम्परा हमारे यहां पर चली आ रही है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास पीपल के वृक्ष मे बताया गया इसलिए ही आज के दिन सभी महिलाए पीपल माता की पूजन कर लापसी चावल का भोग लगाती है। सत्यसंग भवन अमृतेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे स्थित पीपल के वृक्ष सहित अनेक स्थानो पर महिलाओ की भीड़ पीपल की पूजन करने के लिए उमड़ी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE