BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 12:30 pm
KHABAR : राजा टोडरमल जी की जयंती पर पोरवाल समाज ने मनाया फाग महोत्सव, भव्य भजन संध्या का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राजा टोडरमल जी की जयंती के अवसर पर पोरवाल समाज समिति नीमच ने मनाया फाग महोत्सव भव्य भजन संध्या का आयोजन रोटरी सामुदायिक भवन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पोरवाल समाज में भारी उत्साह का माहौल भजनों की धुन पर युवाओं महिलाओं ने नृत्य किया। दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम को लेकर सभी समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल था। 

स्थानीय गायत्री मंदिर से महिलाओं की गणगौर की झेल निकली, जो विकास नगर में समाप्त हुई। शाम 7 बजे से भव्य भजन संध्या रोटरी सामुदायिक भवन पर प्रारंभ हुई, जो देर रात तक चली। भजन संध्या में समाज जनों ने भरपूर आनंद लिया। 

अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष बंसीलाल धनोतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, पोरवाल समाज अध्यक्ष प्रकाश मुजावदिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, सचिव अरविंद पोरवाल पालसोडा, कोषाध्यक्ष राजेश मुजावदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, समाजसेवी संतोष चौपडा, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू भैया ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई राजेश भैया खन्ना एंड पार्टी ने भजनों के समा बांधी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE