BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 4:07 pm
KHABAR : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम ने आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

नीमच। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया। 

कार्यक्रम में आदिनाथ भगवान की स्तुति करते हुए भक्तामर स्त्रोत की महाअर्चना का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राकृत पाठशाला की ओर से मंगलाचरण प्राकृत भाषा में किया गया। तत्पष्चात संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों द्वारा भक्तामर के बीजाक्षर मंत्रों द्वारा भगवान आदिनाथ की स्तुति की गई। सर्वप्रथम पुण्यार्जक परिवार ज्ञानचन्द हीरामणि कासलीवाल परिवार द्वारा प्रथम दीप प्रज्वलित किया गया, उसके बाद उपस्थित भक्तो ने एक-एक दीप प्रज्वलित किये। तत्पष्चात भगवान के जन्म कल्याणक का उत्सव मनाते हुए तीर्थंकर बालक आदिनाथ को पालना झुलाया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य आतिथि विजय-शशि विनायका जैन ब्रोकर ने प्रथम पलना झुलाकर प्रभु भक्ति की। जिसके बाद समाजजनों ने भी पलना झुलाते हुए प्रभु की भावपूर्ण भक्ति की। पालने में आई दान राशि को णमोकार साधन केन्द्र बही पार्श्वनाथ तीर्थ स्थित गौशाला में दान दी गई। पाठ में पधारे सभी समाजजनों के लिए प्रभावना रखी गयी जिसका सबने आनंद लिया।

इस अवसर पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम ने सभी लाभार्थी परिवारों जैन ब्रदर्स, जैन ब्रोकर, कासलीवाल परिवार का बहुमान किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी समाजजनों का जिनागम अध्यक्ष अंकुष गोधा एवं सचिव निखिल बज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE