BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2023, 7:35 pm
KHABAR : कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय ने दी भारतीय नववर्ष की मंगलकामना, बोले-  विक्रम संवत 2080 प्रारंभ व नवरात्रि घट स्थापना 22 मार्च को, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संवत् 2080 प्रारंभ व नवरात्रि घट स्थापना 22 मार्च एकम बुधवार को होगी। इसी दिन महर्षि गौतम जयंती व चेटी चण्ड उत्सव भी मनाया जायेगा।
भारतीय नववर्ष सबके लिए मंगलमय होने की शुभकामनाओं के साथ कर्मकाण्डीय विप्र परिषद नीमच की ओर से अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि घट स्थापना का शुभ मुहूर्त्त प्रातः 6.31 से 8.02 तक लाभ वेला, 8.02 से 9.32 तक अमृत वेला, 9.32 से 10.33 तक बृहस्पति गुरू की होरा तथा 11.03 से 12.34 तक शुभ चौघडिया रहेगा। 24.3.2023 को सौभाग्य के लिए महिलाओं द्वारा गणगौरी व्रत पूजन किया जाएगा। 25 मार्च को गणेश चतुर्थी व दमनक चौथ व्रत होगा। 26 मार्च को श्री पंचमी, 29 मार्च को दुर्गाष्टमी तथा 30 मार्च को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव एवं दुर्गा नवमी पर शक्ति की विशेष पूजा होगी तथा नवरात्र उत्सव पूर्ण होगा। इसी दिन गुरू तारा अर्धरात्रि उपरांत 3 बजे अस्त हो जाएगा। इसके कारण पुनः गुरू उदय होने 28 अप्रैल 2023 तक विवाहादि शुभ धार्मिक कार्य आयोजित नहीं होंगे। आगे 1 अप्रैल 2023 को कामदा एकादषी व्रत कामनापूर्ति हेतु किए जाने का विधान है। कथा सार - यह कि प्राचीनकाल में अति समृद्ध भोगिपुर राज्य के राजा पुण्डरीक के यहां पर ललित एवं ललिता गंधर्व युगल मनोरंजन करने हेतु नियुक्त थे। एक बार ललित अनुपस्थित रहा व राजा के बुलाने पर भी नहीं आया, तब राजा ने उसे राक्षस बना दिया। इस कारण उसकी पत्नी ललिता बहुत दुःखी हुई। फिर ऋषि श्रृंगी के निर्देश से कामदा एकादशी व्रत किया और अपने पति को पूर्व रूप में फिर से प्राप्त किया।
3 अप्रैल को सोम प्रदोष, अनंग (कामदेव) तेरस एवं महावीर जयंती (जैन) मनाई जाएगी। 4 अप्रैल 2023 को शिव व दमनक चतुर्दशी व्रत, 5 अप्रैल पूर्णिमा व्रत सत्यनारायण पूजा होगी। उदियात मानने वाले 6 अप्रैल 2023 को मना सकते हैं। 6 अप्रैल को ही श्री हनुमान जयंती एवं संत पीपा जयंती श्रद्धालुओं द्वारा हर्षाेल्लास से मनाई जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE