BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 11:54 am
KHABAR : राजा टोडरमल जयंती के उपलक्ष्य में पोरवाल समाज की विशाल वाहन रैली, भव्य महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की जयंती के अवसर पर राजा टोडरमल चौराहे पर माल्यार्पण कर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात ढोल धमाके के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से विशाल वाहन रैली का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में पोरवाल समाज की महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। 

वाहन रैली शोरूम चौराहे, फवारा चौक, कमल चौक, 40 चौराहा, सीआरपीएफ चौराया, नगरपालिका के सामने होते हुए रोटरी सामुदायिक भवन पहुंची। जहां आरती के पश्चात सभी समाज जनों का सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार, वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, कांग्रेस नेता राज कुमार अहीर,  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू भैया, व समाज सम्मेलन के मनोहर सिंह लोढ़ा, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के पूर्व अध्यक्ष बंशीलाल धनोतीया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, जिला अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश मुजावदिया, नंदकिशोर रत्नावत, मुकेश डबकरा, कोषाध्यक्ष राजेश  मुजावदिया, प्रेमनारायण गुप्ता इंजीनियर, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल, शांतिलाल गुप्ता एलआईसी, ईश्वरलाल धनोतिया सचिव, अरविंद पोरवाल पालसोड़ा वाला,  पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौधरी, चंद्रकला मंडवारिया, युवा संगठन के विश्वास मंडवारिया, सचिन मुजावदिया, पियूष धनोतिया सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE