BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 2:33 pm
KHABAR : जावद नगर में रंगतेरस जबरजस्त माहौल के साथ मन रही है जनप्रतिनिधियों ने भी होली खेलकर नगरवासियों को बधाई दी, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। धुलेंडी के 13 दिन बाद रंगतेरस जावद नगर में बड़ी धूमधाम से होली खेली जाती है। जिसमें नगर के सभी समाज द्वारा अपने-अपने समाज की गैर ढोल धमाकों के साथ निकाली जाती है एवं नगरवासियों को होली एवं रंग तेरस की बधाई दी जाती है। इस बार माहौल कुछ अलग ही नजर आ रहा है। 

नगर में लक्ष्मीनाथ चौक, धानमंडी एवं अन्य कई जगह पर होली की जबरजस्त धूम देखने को नजर आ रही है। वरिष्ठजनों द्वारा लक्ष्मीनाथ चौक स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर पर भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के साथ होली खेली। कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने भी धानमंडी पहुंच सभी के साथ होली खेली व सभी नगरवासियों को रंग तेरस की बधाई व शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता समंदर पटेल ने होली खेलकर सभी नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। नगर के युवा भी रंगतेरस का पूर्ण आनंद ले रहे हैं। डीजे-ढोल की थाप पर नगर के युवा होली का आनंद ले रहे हैं। कोरोनाकाल के बाद नगर में इस साल रंग तेरस का रंग लोगों पर जमकर चढ़ा है। जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली रंगतेरस का आनंद लेते हुए डीजे की थाप पर नृत्य करते हुए नजर आए। त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी नगर में पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE