BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 3:35 pm
NEWS : वंडर सीमेंट कम्पनी के तत्वाधान में होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन, श्रोताओं ने लिया आनंद, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर    

Share On:-

मिश्रौली। देश की अग्रणी वंडर सीमेंट कम्पनी की ओर से कस्बे में राजमिस्त्री व ठेकेदारो के सम्मान होली मिलन समारोह व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन शनिवार रात में माताजी मंदिर प्रांगण में किया गया। 

वंडर सीमेंट के झालावाड जिले के बिजनेस पार्टनर विजयराज गुप्ता ने बताया कि हमारी कम्पनी हमेशा ही अपने राजमिस्त्री भाईयो के सम्मान में इस तरह के प्रोग्राम करती रहती है। इसी कडी में शनिवार को मिश्रौली क्षेत्र के राजमिस्त्री व ठेकेदारो के साथ कम्पनी की ओर से होली मिलन समारोह व भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में कवि भेरू नखराला व कवि भेरू चौहान व शायर रवि नागर द्वारा कविता पाठ किया गया। 

कवि भेरू नखराला और कवि भेरू चौहान द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता देखकर प्रशंसा करते हुए बोला कि ऐसी एकता कभी नही देखी। साथ ही भेरू नखराला  ने कविता के माध्यम से भारत देश की परवाह है कि शराब पीने वाले के लिए दो शब्द जनता के समक्ष रखे कि जब कोरोना आया जब अच्छे अच्छे बड़े बड़े लोग जब घर पर दुबके बैठ गए थे तब सबसे आगे हम शराबी आगे आए लोगो को सँभालने के लिए और लोगो को हंसा दिया। कवियों ने कृषि, मजदूरी व लोगो के दैनिक जीवन की खान पान व कार्यशेली के बारे मे लोगो को रूबरू करवाया। वंडर सीमेंट पहली कम्पनी है जो अपने राजमिस्त्रीयो के सम्मान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया है। 

इस अवसर पर वंडर सीमेंट के झालावाड मार्केटिंग ऑफिसर आदित्य व्यास व टेक्नीकल ऑफिसर प्रतिक गोयल ने राजमिस्त्री सम्मेलन में बताया कि वंडर सीमेंट जर्मनी मशीनर व रोबोटिक टेक्नोलॉजी आधारित प्लांट है। इसी कारण से हमारे सीमेंट की हमेशा एक जैसी क्वालिटी आती है। वंडर सीमेंट कम्पनी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अभी हाल में कम्पनी की और वंडर सीमेंट के उपभोक्ताओं के लिए एक और प्रीमियम क्वॉलिटी का वंडर प्लस सीमेंट लांच किया गया, उसके बारे में विस्तार से टेक्नीकल जानकारी ठेकेदारो को दी, ताकी वंडर सीमेंट के उपभोक्ताओं को और अच्छी क्वालिटी व गुणवत्ता वाले सीमेंट का सही तरीके से उपयोग कर सके। इस दौरान स्थानीय डीलर राधेश्याम गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE