BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2023, 5:27 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा नगर और पायल रत्नावत, जब मन में लिया संकल्प तो प्राप्त की ये बड़ी सफलता, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। अगर आप के मन में लक्ष्य तक पहुंचने का हौंसला व जज्बा हो तो कितनी भी मुश्किलें आए आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेते हैं। ऐसा ही लक्ष्य छोटे से नगर रामपुरा में रहकर बेटी पायल रत्नावत ने प्राप्त किया है। यह आने वाली नई पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। 

एमएससी फिजिक्स की छात्रा पायल रत्नावत पिता ईश्वरलाल रत्नावत का पीएचडी हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इंस्पायर फेलोशिप हेतु चयन हुआ। कड़ी मेहनत, मन में लक्ष्य तक पहुंचने का हौंसला रखकर उसने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा के साथ नगर का नाम भी रोशन किया। पायल ने सत्र जून 2022 में 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर फिजिक्स विषय से एमएससी पूर्ण करने के  तत्पश्चात वह नेट, गेट आदि परीक्षाओं की तैयारी करती रही। हाल ही में पायल ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

छात्रा का कहना है कि उसे शोध कार्य में रुचि पैदा करने व इन सभी परीक्षाओं तथा फेलोशिप आदि के लिए लगातार मार्गदर्शन देने में प्रोफेसर पार्थ कसाना व महेश चांदना सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गौरतलब है कि पायल महाविद्यालय की आईक्यूएएस समिति की सदस्य भी रही है। रामपुरा महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी एवं भौतिक शास्त्र विभाग ने हर्ष व्यक्त किया। समस्त महाविद्यालय परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE