BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 10:39 am
NEWS : महर्षि गौतम जयंती के पांच दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में आज निकलेगी विशाल वाहन रैली, सांसद सीपी जोशी व सभापति संदीप शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महर्षि गौतम जयंती के पांच दिवसीय कार्यक्रम की अगली कड़ी में विशाल वाहन रैली का आयोजन आज 20 मार्च 2023 शाम 5 बजे चमत्कारी सांवरिया सेठ मंदिर  से प्रारंभ होकर कलेक्ट्री चौराहा होते हुए गौतम आश्रम गांधीनगर पहुंचेगी। 
संयोजक राकेश गिल ने बताया कि गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में जनजागृति व चेतना लाने के उद्देश्य से रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि रैली में 500 वाहनों का लक्ष्य रखा गया है। युवा संभाग अध्यक्ष संदीप बोहरा ने बताया कि  रैली की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रैली को राकेश शास्त्री के सान्निध्य में ग्यारह पंडित जनों द्वारा मंत्रोच्चार से रवाना किया जाएगा। 
योगेश शर्मा ने बैठक के दौरान बताया कि महिलाओं के लिए पिंक साड़ी का एवं पुरुषों के लिए सफेद ड्रेस कोड निश्चित कर लिया है। दुर्गेश शर्मा एवं दिलकुश आजोलिया का खेड़ा ने बताया कि रैली के उपरांत भोजन व्यवस्था रखी गई है। रैली को सांसद सीपी जोशी एवं सभापति संदीप शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बैठक में श्यामलाल शर्मा विजयपुर, शिरीष त्रिपाठी विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष शशि रंजन तिवारी एवं मनीष त्रिपाठी, ललित शर्मा, कृष्ण चंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हरनारायण शर्मा, सुनील गुर्जर गौड़ नारायण शर्मा (शिव भौजनालय), अंकित शर्मा, दयाशंकर शर्मा, सुरेंद्र गिल, सुमित उपाध्याय, सचिन त्रिपाठी,संदीप उपाध्याय, नरेश दत्त, भरत चाष्टा, ओम शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE