BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 10:48 am
BIG REPORT : प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान, भगवानपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश, किसानों ने की मुआवजा देने की मांग, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। रविवार को एक बार फिर मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया। आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं ओले गिरने से गेहूं, चना, मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्राम धूलकोट क्षेत्र में करीब 1 घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलें लगातार प्रभावित हो रही है। वहीं क्षेत्र में तेज़ बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। वहीं भगवानपुरा में गरज के साथ 1 घंटा मूसलाधार बारिश का दौर चला। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भगवानपुरा क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश से किसानों की  फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। 
किसानों ने बताया कि हमारे द्वारा गेहूं की फसलें कटने से बार-बार हो रही बारिश से गेहूं की बालियां सड़ रही है। वहीं गेहूं का कलर भी फीका पड़ने लगा है, जिससे फसलों की क्वालिटी में गिरावट आने से उपज का सही भाव नहीं मिल पाएगा। आसपास के ग्रामों में भी मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE