BREAKING NEWS
KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 11:28 am
KHABAR : अधूरा सीसी रोड बना रहवासियों के लिए परेशानी का सबब, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत हाथी बोलियां के गांव बोरखेड़ी चारण की न‌ई आबादी वार्ड नंबर 11 में सीसी सड़क आधी अधूरी बनाकर बीच में ही छोड़ने पर स्थानीय रहवासियों तथा आने जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पंचायत के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

ग्रामीण पन्नालाल मालवीय, भरत मालवीय, राजू मालवीय, राकेश मालवीय, रामचंद्र मालवीय, वर्दीचंद मालवीय, बालूराम मालवीय, विष्णु मालवीय, देवीलाल मालवीय एवं लालीबाई मालवीय, सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा बोरखेड़ी न‌ई आबादी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से बालूराम मालवीय के मकान तक सीसी सड़क बनाना थी परंतु आधा अधूरा काम बीच में ही छोड़ने पर अधूरे पड़े कार्य को पूरा नहीं करने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 5 लाख का इस्टीमेट बनाया था, परंतु कार्य बीच में अधूरा छोड़ दिया एवं ठेकेदार से काम बंद करवा कर कहा कि अब नहीं करेंगे काम। जिसके कारण हमें आने जाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और हमारी कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। मामले उक्त जानकारी दशरथ डांगी उपाध्यक्ष बूढ़ा मंडल किसान मोर्चा द्वारा दी गई।

मामले में ग्राम पंचायत सचिव निर्मल योगी का कहना कि जितनी राशि आई थी उतना काम करवा दिया है लगभग 2 लाख से ऊपर का काम हो चुका है बाकी का अधूरा पड़ा कार्य राशि आने पर किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE