BREAKING NEWS
KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 11:35 am
KHABAR : उल्लेखनीय कार्य पर 15 महिलाओं का सम्मान, नगर समस्या एवं सुझाव ग्रूप के आयोजन की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन ग्रीन्स पर नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 

स्वागत भाषण देते हुए ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान देकर उत्साहवर्द्धन करना था। ताकि वह समाज के लिये प्रेरणा का स्त्रोत बने। यही वजह रही कि अंतराष्ट्रीय महिला के दस दिन बाद भी नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप द्वारा इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सोनू खण्डेलवाल ने बताया कि इस समारोह में शहरभर से आमन्त्रित 15 सर्वश्रेष्ठ सशक्त महिलाओं को विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसे सभी ने सराहा। साथ ही अथितियों व संस्था से जुड़े विशिष्ठ लोगों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तोष चौपड़ा ने नारी सशक्तिकरण संबंधित जानकारी दी। महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ने संबंधी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी।

डॉ एलबीएस चौधरी ने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

आबकारी अधिकारी आरएन व्यास ने कहा कि हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। दृढ इच्छा शक्ति एवं शिक्षा ने नारी मन को उच्च आकांक्षाएं सपनों के सप्तरंग एवं अंतर्मन की परतों को खोलने की नई राह दी है।

मुख्य अथिति विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। देश ही नहीं विश्व की आधी आबादी मातृ शक्ति की है, उन मातृ शक्ति का सम्मान करना बड़े ही गौरव की बात है। ये अवसर हमे भाई सोनू खण्डेलवाल व एनएसएसजी ग्रुप ने प्रदान किया इसलिये इन्हें हम धन्यवाद देते है। 
समाजसेविका सरिता घनश्याम गोयल एवं वीणा गोपाल खण्डेलवाल ने कहा कि संस्कारों की जन्मदात्री नारी शक्ति ही है। अथितियों द्वारा भव्य आयोजन के लिए ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल व एनएनएसजी टीम का आभार व्यक्त किया।

सम्मान पाने वाली महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र जिसमें स्वरोजगार शीला राजोरा, सौंदर्य सेवा अनिता डबकरा, शोधकर्ता डॉ बीना चौधरी, मंच संचालन मंजुला धीर गीत, साहित्य एवं शिक्षा रेणुका व्यास, बालिका उत्थान सरिता कश्यप एवं जयश्री चौबे, मानव सेवा खुमानकुंवर भारद्वाज, खेल खुशीपाल सिंह, चिकित्सा डॉ निर्मला हाला, शासकीय सेवाएं डॉ शक्तिबाला सजरमा, धार्मिक शिक्षा स्वीटी कच्छारा, अपराध अंकुश आरक्षक रेखा गुर्जर, बेहतर पुलिसिंग एसआई शशिकला चौहान, महिला अपराध नियंत्रण एएसआई संगीता चौहान जैसी कुल 15 नारी शक्तियों का चयन कर अथितिगणों के हाथों सम्मानित किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद रामावत व आभार पंकज धींग ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE