नीमच। अग्रवाल विकास समिति के चुनाव रविवार को सीएसवी अग्रोहा भवन में मतदान प्रक्रिया द्वारा किया गया। जिसमें कुल 302 सदस्यों में से 275 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें ओपी सिंहल (वकील साहब) को 162 मत एवं कमल मंगल को 113 मत मिले। सिंहल ने कमल मंगल को 49 मतों से हरा दिया। इस पूरी निर्वाचन की प्रक्रिया में दिलीप मित्तल सीए एवं उनके सहयोगियों की पूरी टीम का समिति ने आभार माना है।