चित्तौड़गढ़। चंदेरीया स्थित बिरला कॉलोनी के पिछे बाबा घाट श्री राम भरत आश्रम पर 22 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होने जा रहे 9 दिवसीय विशाल 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जानकारी देते हुए श्री राम भरत आश्रम के मीडिया प्रभारी विजय मलकानी ने बताया कि महामण्डलेश्वर चेतनदास महाराज के आशीर्वाद एवं हठयोगी रामचंद्र महाराज के सानिध्य में चौत्र शुक्ल की प्रतिपदा बुधवार 22 मार्च से प्रारम्भ होने वाली श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में श्री सांवरिया धाम आश्रम मूँगाना के संत अनुजदास महाराज के मुखारविंद से राम कथा सुनने का अवसर चित्तौड़गढ़ जिला वासियों को प्राप्त होगा।
साथ ही इंदौर मध्य प्रदेश के यज्ञआचार्य पंडित शिवशंकर शास्त्री के सानिध्य में 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में बैठने का अवसर जिला वासियों को प्राप्त होगा। इस हेतु बाबा घाट श्री राम भरत आश्रम पर विशाल पंडाल एवं यज्ञ शाला तैयार की गई है जिसमें प्रतिदिन हज़ारों धर्म प्रेमियों साधु संतों के पहुँचने की उम्मीद के मध्य नजर ठहरने तथा भोजन शाला इत्यादि की विशाल स्तर पर व्यवस्था की गई है। विस्तृत जानकारी देते हुए महंत रामचंद्र महाराज ने बताया कि 22 मार्च 2023 बुधवार को 5 कन्याओं द्वारा जल यात्रा का आरंभ सुबह 7.30 बजे होगा साथ ही यज्ञ आरंभ भी होगा। बाद में 9.15 बजे विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा जिसमें लगभग 500 महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। इसके बाद दोपहर 1.15 बजे श्री राम कथा संत अनुज दास महाराज के द्वारा प्रारम्भ की जाएगी।
आयोजक संत मोहनदास महाराज के अनुसार 9 दिवसीय राम कथा का समापन 30 मार्च गुरुवार को चौत्र शुक्ल रामनवमी के दिन दोपहर में पूर्णआहुति के साथ संपन्न होगा बाद में 12ः30 बजे से भव्य महाप्रसादी का आयोजन होगा। साधु संतों एवं ठहरने वाले भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था 9 ही दिन सुबह शाम चलती रहेगी। हवन यज्ञ प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे से प्रारम्भ होकर सांय 5 बजे तक 22 मार्च से प्रतिदिन 30 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा। जिसमें दोपहर में 2 घंटे का विश्राम रहेगा। कार्यक्रम से जुड़े शहर के समाज सेवी संपत कालिया के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के मध्य नजर आहूत की गई बैठक मे राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. योगेश चन्द्र व्यास, कृत्यज्ञय दशोरा, विपिन गर्ग, कालूलाल सैनी, ओमप्रकाश सुहालका, नितेश शर्मा, मिट्ठूलाल जयसवाल, रोहिताश्व जाट, भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री विजय मलकानी, खेमराज राजपुरोहित, उमेशसिंह, गणपत सिंह, राधेश्याम आमेरिया, नंद किशोर पारिक, भगवानलाल काबरा, हरिओम मौड, रमेशचंद्र शर्मा, भेरूलाल शर्मा, भेरूलाल बड़ोदिया, आर.पी.गुप्ता, रोशन जयसवाल, शिवलाल, भगवान, अजय प्रजापति इत्यादि आयोजक कमेटी से जुड़े सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।