BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 1:53 pm
NEWS : मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के चुनाव संपन्न, कार्यकारिणी का हुआ गठन, कई सदस्यों व पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का भवानी मंडी व पचपहाड़ के आम बैठक में दिनांक 19 मार्च 2023 को शीतला माता मंदिर में महाराज अजमीद के विधिवत पूजन के साथ ही नंदकिशोर सोनी पाटन वाले एवं श्याम लाल सोनी पाटन वाले के आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमे नंदकिशोर सोनी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी कल्याणमल सोनी व चुनाव पर्यवेक्षक तरुण सोनी की देखरेख में संपन्न हुए। 

तरुण सोनी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से समाज के अध्यक्ष पद हेतु दूसरी बार जगदीश कुमार सोनी व नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद हेतु दीपक सोनी सिमरोल वाले का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया एवं कल्याणमल सोनी द्वारा समाज की कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा एकमत होकर समर्थन किया गया, जिसमें कार्यकारिणी गठन किया गया। संरक्षक पद कल्याणमल सोनी, श्याम लाल सोनी, दुर्गाशंकर सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी जयपुर वाले, उपाध्यक्ष हरीश सोनी, तरुण सोनी, सत्यनारायण सोनी बनीवाले, महासचिव बद्रीलाल सोनी बोरदा वाले, सचिव बिहारी लाल सोनी, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, सहकोषाध्यक्ष कैलाश चंद सोनी सुनेल वाले, संगठन मंत्री जगदीश सोनी, अनिल सोनी, परामर्श समिति चंद्रशेखर सोनी, नारायण लाल सोनी, कैलाश चंद सोनी, जगदीश सोनी आरटीएम, नंदकिशोर सोनी, सदस्य कार्यकारिणी ओम प्रकाश सोनी पुणे, राजकुमार सोनी मंदसौर वाले, दौलत राम सोनी, प्रभारी मंत्री स्वागत एवं उत्सव समिति दिनेश सहारा एवं मीडिया प्रभारी बृजमोहन सोनी चुने गए। 

दीपक सोनी ने बताया कि शीघ्र ही बैठक कर नव युवक मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। हरीश सोनी ने बताया कि समाज में 200 वार्षिक सहयोग राशि को बढ़ाकर 300 सर्वसम्मति से निर्धारित की गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बैठक में श्याम लाल सोनी, ओमप्रकाश, सत्यनारायण सोनी बनी वाले, दिनेश सहारा, जगदीश सोनी, अनिल सोनी, दौलतराम पूरणमल सोनी, रामगोपाल सोनी, लोकेश सोनी, अशोक सोनी, देवेंद्र सोनी, हरीश सोनी, मोहन सोनी, बद्रीलाल सोनी, पूनम चंद सोनी, रामस्वरूप सोनी धरोनिया वाले, चंद्रशेखर सोनी, प्रकाश सोनी, राजेंद्र सोनी, राधेश्याम सोनी, गणपत लाल सोनी, कैलाश सोनी, बिहारीलाल सोनी सहित समाज के अनेकानेक महानुभाव ने भाग लेकर अपने विचार रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE