BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 2:34 pm
KHABAR : जावद में चैत्र सुदी एकम हिंदू नववर्ष पर होगी भगवान लक्ष्मीनाथ और पाताल देवी माताजी की महाआरती, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से प्रारंभ हो रही है। इसी उपलक्ष्य पर अध्यात्मिक नगरी जावद में एक से बढकर एक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। प्रतिवर्षानुसार इस 11वें वर्ष भी 22 मार्च बुधवार को भारतीय नववर्ष, चेत्र सुदी एकम गुडी पडवा एवं चेत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर जावद नगर के हृदय स्थल लक्ष्मीनाथ चौक स्थित अखिलकोटि ब्रह्मांड नायक भगवान श्रीलक्ष्मीनारायण एवं जगत जननी माताजी पातालदेवी का आकर्षक वेशभूषा के साथ श्रृंगार किया जाएगा एवं साथ ही ढोल ढमाको की थाप पर महाआरती सायंकाल 7 बजे सम्पन्न होगी। 

चेत्र सुदी एकम से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है और इसी दिन से माता जी की नवरात्रि भी प्रारंभ होती है। हिंदू नववर्ष की मान्यता आदि अनादि काल से चली आ रही है। हिंदू समाजजन इस दिन नीम और मिश्री बांटकर एक दूसरों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। 

लक्ष्मीनाथ युवा मित्र मंडल के सदस्यो ने नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं माता- बहनो से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महाआरती के इस आयोजन को सफल बनाए। महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE