BREAKING NEWS
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, 8 दिन पूर्व.. <<     NEWS : पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में फरार दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरीफ सीजन फसल कपास बीज के लिए किसान हो रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में शिविर का हुआ आयोजन, हज को.. <<     KHABAR : शहर के जवाहर नगर में कचरा गाड़ी नहीं आने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक.. <<     KHABAR : खाटू श्याम, मां भगवती मंदिर का स्थापना.. <<     KHABAR : कन्या स्कूल के सरकारी पुस्तक मेले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूजा-अर्चना के बाद 57 श्रद्धालुओं का दल चार.. <<     NEWS : ध्रुव ओझा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ में केवट जयंती पर विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव जामरनिया के खेत पर पेड़.. <<     NEWS : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की.. <<     NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 3:30 pm
NEWS : नववर्ष 2080 समारोह पूर्वक मनाया जाएगा, मुख्य शोभायात्रा में गैर नृत्य व विशेष झांकियां रहेगी आकर्षण का केन्द्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नववर्ष आयोजन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2080 को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। नववर्ष आयोजन समिति की प्रेस वार्ता में संयोजक लक्ष्मीनारायण जोशी ने कहा कि नव वर्ष 2080 के स्वागत को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। चैत्र प्रतिपदा 22 मार्च को मुख्य समारोह के तहत शोभा यात्रा सायं 4.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए सुभाष चौक पहुंचेगी जहां सायं काल 7रू30 बजे महाआरती की जाएगी। शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण में विभिन्न 50 झांकियां तथा माण्डलगढ़ के मण्डल द्वारा गैर नृत्य आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।समापन कार्यक्रम में बानोड़ा बालाजी मन्दिर पं. कैलाश शर्मा का आशीर्वचन होगा। उन्होंने बताया कि  70 जाति-समाजों से मिलकर निमत्रंण देकर आग्रह किया गया है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर प्रत्येक घर में व बाहर दीपक लगाये जावें, मोहल्ले में पीले चावल वितरित किए गए। मन्दिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, मन्दिरों में कीर्तन किए जाए, 40 सुन्दरकाण्ड मण्डलों को कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जाए। युवा टोलियों से आग्रह किया कि दुपहिया वाहन यात्रा निकाली जाये, प्रत्येक घर पर केसरिया पताका लहराई जाये। प्रत्येक राष्ट्रभक्त के शोभायात्रा में आने की अपील की गई।
जोशी ने बताया कि नव वर्ष के दिन विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न चौराहों को सजाया जाएगा, प्रत्येक चौराहे पर काली मिर्च, नीम, मिश्री का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक समाज  से आग्रह किया गया है कि 22 मार्च को शोभा यात्रा के आयोजन से पूर्व 2.30 बजे पहूंचकर केसरिया साफा सशुल्क बंधवाए जिसके पश्चात् शोभयात्रा प्रारम्भ की जाएगी।
विभिन्न समाजों, संगठनों, महाविद्यालयों, विद्यालयों द्वारा बनाई गई 50 से अधिक झांकिया तथा माण्डलगढ़ के मण्डल द्वारा गैर नृत्य आयोजन आकर्षण का केन्द्र बनेगा। समापन कार्यक्रम में बानोड़ा बालाजी मन्दिर पं. कैलाश शर्मा का आशीर्वचन होगा। शोभायात्रा के समापन पर प्रत्येक जन द्वारा भारत माता की महाआरती का आयोजन किया जाएगा तथा प्रसाद वितरण के बाद समापन किया जाएगा।
इस दौरान समिति के संरक्षक हेमन्त जैन, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण जोशी, सहसंयोजक हेमन्त भट्ट, आयोजन समिति सदस्य देवीसिंह, प्रवीण टांक, शान्तिलाल, बालकिशन भोई, ज्ञान मेहता व रवि विराणी आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम में प्रचार-प्रसार समिति से रामरतन कुमावत, प्रचार-प्रसार समिति के सदस्य पंकज जीनगर मौजूद रहे। अन्त में सहसंयोजक हेमन्त भट्ट द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE