BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 3:53 pm
NEWS : पद्मावती सेवा संस्थान का अनूठा प्रयास, जन-जन से की विश्व गौरैया दिवस पर पक्षी आवास लगाने की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से पद्मावती सेवा संस्थान द्वारा गौरैया संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए पक्षी आवास लगाए गए। यह जानकारी देते हुए पद्मावती सेवा संस्थान के तरुण सुखवाल ने बताया कि आज संपूर्ण विश्व घरेलू चिड़िया गौरैया को बचाने के लिए विश्व गौरैया दिवस मना रहा है। इसी के तहत पर्यावरण गतिविधि की प्रेरणा से बूंदी मार्ग पर पक्षी आवास लगाने का कार्यक्रम पर्यावरण गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल पद्मावती सेवा संस्थान सचिव बसंत गोयल कोषाध्यक्ष मुकेश कोठारी गतिविधि के नगर संयोजक सतीश सोनी के सानिध्य में लगाए गए। साथ ही जिन लोगों को पक्षी आवास लगाने हैं उनको निशुल्क भी वितरित किए गए। 
इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पर्यावरण प्रेमी धर्मपाल गोयल ने बताया कि गौरैया एक घरेलू चिड़िया है जो पुराने समय में घरों में रहती थी तथा मानव के सबसे नजदीकी परंतु अंधाधुन पक्का करण आवास की कमी रासायनिक उर्वरक की अधिकता के कारण यह विलुप्त प्राय हो गई। जिसका प्रमुख कारण इसके आवास और भोजन की कमी है इसी को ध्यान में रखते हुए मार्च से जुलाई के मध्य इनका प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए इनके लिए कृतिम आवास लगाया जा रहा है। जिससे कि इनका पुनर्वास हो सके यह इकोसिस्टम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। यह कई ऑक्सीजन देने वाले पौधों के प्रजनन में भी काम आती है इस अवसर पर पद्मावती सेवा संस्थान के मुकेश कोठारी भेरूलाल भाई मुकेश माली राजू राठी गोविंद सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE