BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 4:52 pm
KHABAR : श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का तीन दिवसीय होली मिलन समारोह, आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, पढ़े अजयसिंह सिसौदिया के साथ शेख इसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज रामपुरा द्वारा तीन दिवसीय होली मिलन समारोह के कार्यक्रम प्रथम दिवस में भगवान खाटू श्याम जी की भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें श्याम मित्र मंडली एवं समाज के कलाकारों ने सभी को अपने भजनों के द्वारा मंत्र मुक्त कर दिया। 

द्वितीय दिवस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमे डांस प्रतियोगिता में पीहू नीलेश सोनी, वंदिता मनोज सोनी एवं तंशी सुरेश सोनी विजेता रहे। चेयर रेस प्रतियोगिता में मध्विका संजय सोनी, केशव लोकेश सोनी एवं ऋषिका ब्रजेश सोनी प्रथम रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हार्दिक रवि सोनी, दिया रवि सोनी एवं 1 मिनट प्रतियोगिता में वंदिता मनोज सोनी अव्वल रहे। समाज के होनहार बालक प्रद्युम्न ऋषभ डाबर 10वीं एवं मनन जितेंद्र सोनी 12वीं कक्षा में समाज में प्रथम स्थान पर रहे। 

कार्यक्रम के अंत में समाज के अध्यक्ष विजय कन्हैयालाल सोनी, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश कारूलाल सोनी, सचिव हरीशराम प्रहलाद सोनी, कोषाध्यक्ष शैलेश श्याम सुख सोनी एवं वरिष्ठ लक्ष्मीनारायण सोनी, सत्यनारायण सोनी, कैलाश सोनी, रमेशचंद सोनी दिल्लीवाले, संजय सोनी नवोदय शिक्षक, जितेंद्र रमेश कट्टा द्वारा समस्त विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया एवं समाज की प्रगति एवं उन्नति के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। 
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नवयुग मंडल एवं महिला मंडल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE