BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2023, 8:00 pm
KHABAR : आदबो एहतराम के साथ मनाया गया सैय्यद चाँद शाह कादरी का 2 दिवसीय उर्स, मोहम्मद सलीम कनेरा वालों ने पेश किए अलम, पढ़े रूपेश जोशी की खबर

Share On:-

डीकेन। हर साल की तरह इस साल भी हज़रत सय्यद चाँद शाह क़ादरी का 2 दिवसीय उर्स मुबारक बड़े आदबो एहतराम के साथ मनाया गया। दरगाह कमेटी के सदर जब्बार हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल यहां पर दो दिवसीय उर्स मनाया जाता है। यहां पर हर समुदाय के लोग हाजिरी देते हैं। मन्नतें मांगते हैं एवं सभी लोग यहां पर बड़ी ही आस्था के साथ आते हैं। दो दिवसीय प्रोग्राम रविवार एवं सोमवार को आयोजित हुआ। रविवार को बाद नमाज असर मोहम्मद सलीम कनेरा वालों की तरफ से अलम पेश किया गया। 

प्रथम दिन खसुसी मेहमान जावद से तशरीफ़ लाए खानकाहे कादरिया सज्जादानशीं सैय्यद आदिल रजा कादरी (शहर काज़ी जावद) का इस्तकबाल हजरत सूफी शाह आज़ाद कादरी चिश्ती (सज्जादानशीन हजरत सरकार शाह ख्वाजा महमूद चिश्ती) ने किया व दरगाह कमेटी की जानिब से दस्तारबंदी की गई। प्रथम दिन मिलाद व खूबसूरत नात फेज अहमद असरफी चित्तौड़, नात खा अब्दुल वहीद भीलवाड़ा, कारी उस्मान, हाफिज समीर कादरी के द्वारा पड़ी गई, तमामी नात खाँ का इस्तकबाल किया गया। मनसुख दास चौधरी कव्वाल ने भी एक से बढ़ कर कलाम पेश किए। 

रविवार को दूसरे  दिन बाद नमाज़ असर चादर शरीफ पेश की गई उसी के साथ चित्तौड़गढ़ से तशरीफ लाए अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी (शहर काजी चित्तौड़), शेरे मेवाड़ अब्दुल रशीद बरकाती का इस्तकबाल हजरत सूफी शाह आज़ाद कादरी चिश्ती ने किया एवम दरगाह कमेटी की जानिब से दस्तारबंदी की गई। मशहूर टीवी रेडिओ सिंगर कव्वाल शाहनवाज़ हुसैन एंड पार्टी निम्बाहेडा ओर जाहिद हुसैन साबरी कपासन ने अपनी सूफी आवाज़ से समा को बांधे रखा। देर रात्रि संदल की रस्म के साथ कुल की फातिहा खाव्वानी हुई। 

दरगाह कमेटी की जानिब से हजरत सूफी शाह आज़ाद कादरी चिश्त, डीकेन चौकी प्रभारी एवम कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का इस्तेकबाल दरगाह कमेटी विकास सेवा संस्था के सदर जब्बार हुसैन, नायब सदर मोहम्मद शरीफ, सेकेट्री जाफर मोहम्मद खाँ, खजांची सरदार बाबू, व्यवस्थापक मनसुख दास,जाकिर हुसैन मंसूरी, सलीम हुसैन मंसूरी द्वारा किया गया। प्रथम दिन लंगर अब्दुल गनी मोरवन एवं द्वितीय दिन जाफर हुसैन दड़ौली द्वारा किया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी इरफान देशवाली ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE