BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 10:35 am
NEWS : श्री जैन समाज मण्डल समिति कुम्भा नगर, प्रताप नगर समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह सम्पन्न, बलवंत बाघमार को 2023-2025 के लिये अध्यक्ष चुना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री जैन समाज मण्डल समिति कुम्भा नगर, प्रताप नगर जैन समाज समिति की साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह कुम्भा नगर महाराणा कुम्भा सामूदायिक भवन में संपन्न हुआ।

समिति सचिव अजीत ढीलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से कल्पना मेहता, आशा डूंगरवाल, रीना कोठारी द्वारा की गई। सचिव द्वारा समिति द्वारा किये गये कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष दिलीप नन्दावत ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया इसके पश्चात् चुनाव अधिकारी आर.एल. मारू द्वारा चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। अध्यक्ष पद पर प्रकाश पगारिया, नवनीत मोदी, बलवंत बाघमार के नाम आये। अंतिम समय में दो दावेदार द्वारा नाम वापसी किये जाने के पश्चात् सर्वसम्मति से बलवंत बाघमार को 2023-2025 के लिये अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सचिव नरेन्द्र पोखरना, कोषाध्यक्ष दिनेश पटवारी को मनोनीत किया। पूर्व कोषाध्यक्ष नीतिन चपलोत ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। के.एम. जैन, मनोहरलाल मेहता, सीएम रांका, हस्तीमल चोरड़िया, पारसमल सिरोया, रमेश नागौरी, सुनिल कांठेड़, दिनेश मेहता, शुभम चौधरी ने सुझाव दिये। संचालन मनोहरलाल दक ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलवंत बाघमार ने अध्यक्षीय उद्बोधन में शीघ्र ही सभी को साथ लेकर कुम्भानगर- प्रतापनगर में समिति बनाकर समाज के भूखण्ड के प्रयास की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE