BREAKING NEWS
BIG NEWS : काश्तकारों से डोडा चूरा खरीद कर राहत.. <<     NEWS : स्पिक मैके की पहल से स्कूलों में गूंजी.. <<     KHABAR : उज्जैन में 2 हजार के डिवाइस से 9 चोर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : दुर्ग पर लपकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नगर परिषद चुनाव, कांग्रेस ने सभी वार्डों.. <<     BIG NEWS : पंजाब से चित्तौड़ तक फैला तस्करी नेटवर्क,.. <<     KHABAR : सिंहस्थ कार्यों में गुणवत्ता से समझौता.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं विधायक ने पिपलौदा के.. <<     KHABAR : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे कलेक्टर-विधायक,.. <<     KHABAR : मिलावट की आशंका में 100 किलो मावा जब्त,.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर ने बोर्ड.. <<     BIG NEWS : क्रमांक-2 खेल मैदान बचाने की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : औषधि विक्रय में अनियमितता पर दो मेडिकल.. <<     BIG NEWS : सिंगोली में नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का.. <<     KHABAR : एमडीएम एवं आंगनवाड़ी में कार्यरत महिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 11:25 am
KHABAR : अन्नपूर्णा सेवा न्यास के माध्यम से गुड़ी पड़वा पर किया जाएगा नीम रस का निःशुल्क वितरण, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। भारतीय परंपरा के अनुसार नव वर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर नीम और मिश्री काली मिर्च का सेवन किया जाता है। नीम रस का सेवन किया जाता है। इस परंपरा को अन्नपूर्णा सेवा न्यास के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए गुड़ी पड़वा 22 मार्च 2023 को प्रातः 7 से 9 के बीच औषधि युक्त अमृतुल्य नीम रस का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस व्यवस्था को संपन्न करने के लिए सभी सदस्य अपना समय प्रदान करें। 

इस कार्यक्रम निमित्त हेमंत अजमेरा, अनिल जैन, सादिक हुसैन प्रभारी रहेंगे तथा अन्नपूर्णा सेवा न्यास के सेवा प्रकल्प अन्नपूर्णा औषधालय के वैद्य गोविंद भट्ट के मार्गदर्शन में नीम रस का निर्माण किया जाएगा तथा यह अमृत्तुल्य रस 3 दिन तक प्रातः 7 से 9 के बीच निशुल्क वितरण होगा। सभी सम्मानित सदस्यों से आग्रह है इसमें सहयोग प्रदान करें तथा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। हमारे समाज में यह मान्यता है कि तीन दिवस नीम रस के सेवन से वर्षभर बीमारियों से बचा जा सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE