सरवानिया महाराज। कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव एवं मीणा समाज के पुर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर रावत जगेपूर मीणा का गत रात्रि में उपचार के दौरान उदयपुर में निधन हो गया। 57 वर्षीय रामेश्वर रावत ने कांग्रेस संगठन में रहते हुए संगठन के हीत मे काम किया। रावत पिछले सप्ताह भर से बीमार चल रहे थे। दो दिन पहले ही उन्हें उदयपुर ले जाया गया था।
रावत कांग्रेस सेवादल में पहले जिला ब्लॉक स्तर पर तथा वर्तमान में सेवादल विभाग में प्रदेश सचिव थे। मुकेश रावत जसराज रावत व पंकज रावत के पिता थे। अंतिम यात्रा आज मंगलवार को प्रातः उनके निवास स्थान ग्राम जगेपूर से मोक्ष धाम के लिए निकली। रावत के निधन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया, पूर्व अध्यक्ष अजीत कांठेड़, सेवादल प्रदेश सचिव ओमप्रकाश राव सहित अनेक लोगों ने श्रृद्धांजलि दी।