नीमच। जिला प्रेस क्लब नीमच का नववर्ष मिलन समारोह व मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ज्ञानोदय मल्टी स्पेश्यलिटी हास्पिटल के सहयोग से आज मंगलवार को नीमच स्थित रोटरी क्लब गोमाबाई रोड पर चल रहा है।
कार्यक्रम में नीमच जिला प्रेस क्लब संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव नवीन पाटीदार, चिंटू शर्मा, राजेश भंडारी, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष नारायण सोमानी, गोपाल मेहरा, भानू प्रिया बैरागी आदि पत्रकार साथियो ने कैम्प का शुभारम्भ किया साथ ही कैंप का निरीक्षण करते हुए सभी का परिचय किया। शिविर में जिला प्रेस क्लब सदस्यों व आम नागरिकों का स्वास्थ्य परिक्षण करने के साथ ही विभिन्न रोगों की जाँच विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रेस क्लब व ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर में विभिन्न बीमारियों संबंधी परामर्श, ब्लड प्रेशर चेकअप, ब्लड शुगर चेकअप आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाकर लाभान्वित होंगे।
इसी दौरान शहर के शनि मंदिर के पास मोटर साईकल से मनोहर लाल शर्मा घायल हो गए। नीमच जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राहुल जैन ने शिविर में उपस्थित डाक्टरो से तत्काल इलाज करवाया। सभी ने नीमच जिला प्रेस क्लब का धन्यवाद माना। साथ ही नीमच जिला प्रेस क्लब की प्रशंसा की।