सरवानिया महाराज। मध्यप्रदेश विकलांग मंच शाखा जिला नीमच के बैनर तले जिले के विकलांगों ने रैली निकालकर कर गुना जिले में चल स्वाभिमान दिव्यांग यात्रा का समर्थन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नीमच अपर कलेक्टर पीएल देवड़ा को सौंपा।
ज्ञापन में मांगें इस प्रकार है-
विकलांग पेंशन 5000 रुपए बढ़ाने, भूमि आवंटन कर पीएम आवास दिलवाने, एकल खिड़की व्यवस्था के द्वारा पचास हजार से लेकर पांच लाख तक लोन, आउटसोर्स भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, बैकलांग पदों को यथाशीघ्र भरें जाएं, पंचायत व विधानसभा चुनाव में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, बीपीएल राशन कार्ड सूची में नाम दर्ज किया जाए, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाएं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, ललितसिंह चूंडावत, तृप्ति बोराना, मुस्ताक मंसूरी, रूपचंद्र परमार, पप्पूलाल मालवीय, मुकेश मेघवाल, यशवंत, उदय मालवीय सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे।