नीमच। डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती मनाने के लिए एक अति आवश्यक बैठक कल रखी गई है। जिसमे आगामी रुपरेखा को लेकर चर्चा की जाएगी।
अजाक्स परिवार जिला नीमच के अध्यक्ष आरपी मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव 14 अप्रैल को मनाए जाने के संबंध में एक अति आवश्यक बैठक 22 मार्च को अंबेडकर सर्कल बगीचे पर दोपहर 12 बजे रखी गई है। जिसमे जन्मोत्सव समिति का गठन किया जाएगा और आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जाएगी। सभी अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के वरिष्ठजन और साथी, मध्य प्रदेश अजाक्स, समस्त सामाजिक संगठन, नाजी, बामसेफ एवं समस्त भीम अनुयाई संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य आवश्यक रूप से बैठक में सम्मिलित हो और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।