नीमच। नीमच में रविवार को शेख मसूदी पंचायत समाज विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित सामुहिक विवाह निकाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित देशभर के अनेक प्रान्तों से समाजजनों ने बढ़ चढ़कर सामुहिक रूप से एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए जिस प्रकार सामुहिक विवाह सम्मेलन मे अपनी आहूति दी। वो सराहनीय कार्य है जिसकी सर्वथा प्रशंसा की गई है।
इस अवसर पर जहॉं सामाजिक स्तर पर विवाह निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं दुसरी और निकाह सम्मेलन मे साक्षी बने दुल्हा दुल्हनों को सलामी बतौर पार्षद रानी मसूदी व पूर्व पार्षद हाजी साबिर मसूदी ने दुर दुर से आये समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सलामी उपहार भेंट किये। वहीं कार्यक्रम से कुछ दुरी पर जाजू कालेज कार्नर पर समाजसेवी हाजी साबिर मसूदी व उनकी टीम द्वारा जलसेवा का अनुकरणीय सेवाऐं दी गई।
इस अवसर पर समाज के सम्मेलन में दुर दुर से सम्मिलित होने आये गणमान्य अतिथिगणों ने पार्षद रानी हाजी साबिर मसूदी के निवास पर पहूंचकर ऑल इण्डिया शेख मसूदी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलताफ हुसैन मसूदी और उनकी टीम के द्वारा उनके मकान की नेम प्लेट एक सर्व सम्मान के साथ भेंट की, जिससे मसूदी समाज मे हौंसला अफजाई होगी कि मध्यप्रदेश नीमच जिले मे मसूदी समाज का पार्षद लगातार दो बार नवनिर्वाचित होने पर हिन्दुस्तान की शेख मसूदी बिरादरी उनको सलाम करती है। तथा दुआ करती है कि कांग्रेस संगठन उनको मध्यप्रदेश मे आने वाले चुनाव में नीमच से विधानसभा के लिये अपना उम्मीद्वार के रूप में उतारे जिससे कि कांग्रेस को ऐतिहासिक सफलता इसलिये मिलेगी कि रानी मसूदी के पति समाजसेवी साबिर मसूदी नीमच की आवाम में एक जाना पहचान नाम है जिन्हें शहर के बड़े से बड़े लोगों से लेकर गरीब व मध्यमवर्गीय अपने पास बिठाने के लिये लालायित रहता है जो सभी के सुख दुख में जब काम आते है तो उनका चेहरा किसी भी धर्म विशेष से न जुडकर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई वाली भावना से ओतप्रोत रहता है जो सांप्रदायिकता की नीमच में एक मिसाल भी कही जाती है हमें गर्व है कि शेख मसूदी पंचायत समाज विकास समिति के बैनर तले आयोजित सम्मेलन के बहाने इस प्रकार से रानी मसूदी और समाजसेवी साबिर मसूदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तो उन्हें मकान पर लगाने के लिये नेम प्लेट जो दी गई है वो हमारी और से एक छोटा सा नजराना है नजराना इसलिये कि समाजसेवी साबिर मसूदी ने समाज के नाम को गौरान्वित करने मे कोई कसर नहीं छोड़ी थी और अब पति के नक्शे कदम पर चलते हुए हमारी बहु बेटी रानी मसूदी भी सेवा के पथ पर अग्रसर है जिसका भविष्य भी ऊंचाईयों को छुऐगा। हमारी ये दुआ कबुल होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन मसूदी ने कहा कि हर मसूदी समाज के व्यक्ति को अपने नाम के साथ मसूदी सरनेम लगाना चाहिए। ताकि जो हमारे लिये फर्क की बात होगी। हम सब शेख सय्यद सालर मसूद गाजी रहमतुल्ला आले के छड़ी बरदार है।
इस अवसर पर समाजसेवी साबिर मसूदी के निवास पर सिराजउद्वीन रेडीमेड, जमील अहमद मसूदी, मास्टर अकरम मसूदी, मास्टर अनिस मसूदी, पटेल ताहिर मसूदी आदि की उपस्थिति में देशभर से आये विभिन्न प्रान्तों से यहॉ पहूॅचे सम्मानिय समाजनों जिनमें राष्ट्रीय महासचिव लेक्चरार इजहार मसूदी, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार शेख आबिद मसूदी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, प्रदेश अध्यक्ष डॉ दयार मसूदी, पश्चिम उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष हाजी चॉंद मोहम्मद मसूदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बिलाल मसूदी, मेरठ उत्तरप्रदेश के जिला अध्यक्ष हाजी युनूस मसूदी, संगठन के प्रचार मंत्री ताहिद मसूदी, प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ उर्फ गुडडु मसूदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सरपरस्त शेख दिलशाद अली मसूदी एडवोकेट, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष शेख शाकिर मसूदी, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष हाजी शेख हबीब मसूदी (दादा मास्टर), वरिष्ठ उपाध्यक्ष नौशाद अली मसूदी का दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया।