भवानीमंडी। शहर में सर्राफा एसोसिएशन संघ के सभी 49 सदस्यो की मीटिंग सम्पन्न हुई जोकि व्यापार महासंघ भवन में रखी गई। मीटिंग संरक्षक श्याम सोनी पाटन वाला, संजय सोनी गणपति वाला, देवेंद्र सोनी पाटन वाले, की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कोषाध्यक्ष बिहारी लाल सोनी ने 3 साल का आय ब्योरा पेश किया।
वरिष्ठ सदस्य श्याम सोनी आरके राजस्थानी ज्वैलर्स वाले ने वर्तमान अध्यक्ष दीपक सोनी गणपति वाले को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन लक्की मारवाड़ी, राजेंद्र सोनी सेठिया, शितल जैन ने किया। फिर व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह, कमल सुरेखा, गिरीश सोमानी, हीरालाल विजावत व संदेश पोरवाल ने दीपक सोनी को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। यह जानकारी बृज मोहन सोनी विष्णु ज्वेलर्स वाले ने दी।