BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     KHABAR : शाजापुर नगरपालिका सीएमओ और अध्यक्ष में.. <<     KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2023, 5:57 pm
NEWS : आरटीएच बिल की विसंगतियों को दूर नहीं करने पर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आरटीएच बिल पर सरकार एवं चिकित्सकों के बीच सहमति नहीं होने के चलते गत एक माह से आन्दोलनरत प्रदेश के निजी चिकित्सकों के साथ अब आईएमए, सेवारत चिकित्सक संघ सहित समस्त निजी चिकित्सकों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

आरटीएच बिल को लेकर पूर्व में सरकार एवं चिकित्सकों के बीच सहमति बनी थी किन्तु कुछ विसंगतियों को दूर करने का समय रखा गया जो 10 मार्च को समाप्त हो जाने के बावजूद सरकार द्वारा विसंगतियों को यथावत रखते हुए बिल को पेश किये जाने की अपनी हठधर्मिता के चलते पूर्व से रोषित समस्त डॉक्टर्स के साथ अब डॉक्टर्स संगठन में आईएम, सेवारत चिकित्सक संघ सहित निजी मेडिकल कॉलेज की फेकल्टी ने सामूहिक अवकाश लेकर विरोध में सहमति देते हुए अपना रोष व्यक्त किया। समस्त डॉक्टर्स संगठनों द्वारा किये जा रहे विरोध के बीच सोमवार को जयपुर में स्टेचू सर्किल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों के साथ हुए लाठीचार्ज पर भी चिकित्सकों ने रोष व्यक्त किया जिसमें कुछ चिकित्सकों के गंभीर चोटे आई तथा महिला चिकित्सकों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया गया।

गत एक माह से प्रदेश के आन्दोलनरत चिकित्सकों की एक ही मांग रही है कि आरटीआई बिल न्यायसंगत नहीं है। जब तक इस बिल को वापस नहीं लिया जाता तब तक समस्त चिकित्सक आन्दोलनरत रहेंगे। मंगलवार को चिकित्सकों पर लाठी चार्ज एवं राईट टू हेल्थ की विसंगतियों के विरोध में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा तथा अपनी एक ही मांग ‘नो टू आरटीएच’ रखी तथा जब तक मांग नहीं मानी जाती, आन्दोलन जारी रखे जाने का निर्णय बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE