चित्तौडग़ढ़। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के सभी प्रमुख शक्तिपीठों पर बुधवार को शुभ मुहूर्त में घठ स्थापना की जाएगी। इस मौके पर परम्परा के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ झांतला माता में मंगलवार को ही घठ स्थापना होकर नवरात्रि आरम्भ हो गई।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के प्रमुख शक्तिपीठों दुर्ग स्थित कालिका माता, जोगणिया माता, आसावरा माता, मरमी माता, ऐलवा माता, सगरा माता सहित अन्य शक्तिपीठों पर बुधवर को घट स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय नवरात्रि अनुष्ठान प्रारम्भ हो जायेंगे। वहीं इन शक्तिपीठों पर नौ दिवसीय मेले भी प्रारम्भ होंगे। जबकि निकटवर्ती झांतला माता शक्ति पीठ पर मंगलवार को संध्या वेला में घट स्थापना के साथ अनुष्ठान एंव नवरात्रि मेला प्रारम्भ हो गया है। यहां बड़ी संख्या में लकवा रोगी दस दिवसीय प्रवास के लिये पहुंचने लगे है। इस मौके पर सभी मन्दिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट के साथ ही भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न तैयारी की गई है। ईधर दुर्ग स्थित कालिका माता को धारण कराने के लिए उनके आभूषण मंगलवार को महंत रामनारायण पुरी, पं. अरविंद भट्ट आदि ने पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में जिला कोषागार से निकलवाए। कालिका माता के आभूषण नवरात्रि के बाद पून: कोषागार में जमा करा दिए जाते हैं।