नीमच। अंचल की अग्रणी सामाजिक सांस्कृतिक संस्था रोटरी डायमंड और योग प्रेमी गुणवंत गोयल के संयुक्त प्रयासों से नीमच अंचल वासियों के लिए 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
रोटरी डायमंड के अध्यक्ष दीपक ऐरन ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 22 मार्च 2023 बुधवार से 11 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन स्थानीय गोमाबाई रोड स्थित डायमंड रोटरी पार्क में रखा गया है। जहां योग गुरु गुणवंत गोयल 11 दिन तक रोजाना शाम 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण देंगे। यह योग प्रशिक्षण पेट, ह्रदय और फेफड़े संबंधी विकार में काफी लाभदायक रहेगा। योग शिविर में आकर आमजन निशुल्क तौर पर योग मुद्राएं और प्राणायाम सीख सकते हैं जिसे वे रोजाना अपने घर पर अपने स्वास्थ्य के लिए निरंतर जारी रख सकते हैं। योग शिविर में शामिल होने के लिए किसी प्रकार की कोई शुल्क, पंजीयन या सामग्री की आवश्यकता नहीं है। केवल समय पर खाली पेट उपस्थित होना है। गंभीर बीमारियों से ग्रसित आमजन प्रशिक्षण से पूर्व योग गुरु से परामर्श जरूर लेवें।